Bengaluru News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 21वें फ्लोर से लगाई छलांग, तनाव के चलते की खुदकुशी

बेंगलुरु में एक 29 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपार्टमेंट के 21वें फ्लोर से कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक के पिता के अनुसार वह पिछले दो महीनों से परेशान चल रहा था। पुलिस को इस मामले में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Bengaluru News: बेंगलुरु से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की आत्महत्या की खबर आई है। जिसने अपने अपार्टमेंट के 21वें फ्लोर से कूदकर अपनी जान दे दी। 29 वर्षीय सारंग कुलकर्णी कई दिनों से परेशान चल रहे थे, जिसके बाद उसने मंगलवार को खुदकुशी कर ली। इस मामले में पुलिस को अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने सारंग के मोबाइल की भी जांच की, लेकिन मोबाइल में भी सुसाइड से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bengaluru Suicide

सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की आत्महत्या (सांकेतिक फोटो)

दो महीनों से परेशान था सारंग

सारंग के पिता श्रीकांत ने बताया कि उनका बेटा पिछले दो महीनों से परेशान चल रहा था, उसके पास कोई नौकरी भी नहीं थी। इससे पहले वह नीजि टेक फर्म में काम करता था। वह अपने माता-पिता से अलग सरजापुर रोड पर एक फ्लैट लेकर रहता था, जो उसके ऑफिस के करीब था। वहीं उसके माता-पिता जीवन बीमा नगर में रहते थे।

End of Feed