Chhattisgarh News: स्मार्ट मीटर से नहीं बढ़ती बिजली खपत, तीन शहरों के सर्वे में सामने आई सच्चाई

छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बिजली खपत का तुलनात्मक अध्ययन किया गया है। जुलाई में तीनों शहरों की बिजली खपत में बड़ी कमी दर्ज हुई। इस पर विभाग का कहना है कि अधिक खपत के लिए स्मार्ट मीटर को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है।

छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर को लेकर चल रही चर्चाओं और आशंकाओं के बीच बिजली विभाग के तुलनात्मक अध्ययन में अहम जानकारी सामने आई है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अनुसार, रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में स्मार्ट मीटर वाले घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली खपत का विश्लेषण करने पर जुलाई 2026 में खपत में उल्लेखनीय कमी सामने आई है। विभाग का कहना है कि बिजली की अधिक खपत के लिए स्मार्ट मीटर को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं है।

Chhattisgarh Electricity Smart meter

छत्तीसगढ़ में स्मार्ट बिजली मीटर पर विभाग ने दूर की आशंकाएं

रायपुर शहर क्षेत्र के 3.11 लाख से ज्यादा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के आंकड़ों के अनुसार, 1 से 26 जून के बीच करीब 10.85 करोड़ यूनिट बिजली की खपत हुई थी। वहीं 1 से 26 जुलाई के दौरान यह घटकर करीब 7.77 करोड़ यूनिट रह गई। यानी खपत में लगभग 28 फीसद कमी दर्ज हुई। 400 यूनिट से अधिक खपत वाले 1.21 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं में यह कमी करीब 44 फीसद रही।

End of Feed