Unnao: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा; डिवाइडर से टकराई स्लीपर बस पलटी, 1 की मौत, 37 घायल

उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक स्लीपर बस के डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में लखनऊ निवासी 55 वर्षीय महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 37 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से जख्मी 14 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Unnao Bus Accident: उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ की तरफ जा रही एक स्लीपर बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर की रेलिंग से टकरा गई और पलट गई। पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना बांगरमऊ इलाके के नसिरापुर गांव के पास हुई। हादसे में बस में सवार एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि करीब 37 अन्य यात्री घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

Sleeper Bus Overturns on Agra–Lucknow Expressway in Unnao

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई स्लीपर बस पलट गई

14 यात्रियों की हालत नाजुक

पुलिस के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही बस का इंजन अलग होकर एक्सप्रेसवे के नीचे जा गिरा। अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्घटना में लखनऊ के गोसाईगंज इलाके की 55 वर्षीय तारावती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 14 यात्रियों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

End of Feed