Sitapur News: सीतापुर में दिल दहलाने वाला हादसा, सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 23, 2023, 09:38 PM IST

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। गुरुवार शाम को राष्ट्रीय राजमार्ग -24 पर एक कार कंक्रीट पाइप से भरे ट्रक से टकरा गई। जिसके बाद पाइप कार पर गिरे और कार खाईं में जाकर गिर गई।

Sitapur News: सीतापुर जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर एक कार ट्रक से टकराकर खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है मरने वाले चारों लोग एक ही परिवार के थे।

Accident News

सीतापुर में भीषण सड़क हादसा

कार पर गिरे कंक्रीट के पाइप

सीतापुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) चक्रेश मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना में मरने वाले लोग फैजाबाद के रहने वाले थे। ये लोग अपनी कार से उत्तराखंड से वापस आ रहे थे। इसी दौरान इनकी कार यहां कंक्रीट स्पन पाइप से लदे ट्रक से टकरा गई। एसपी ने कहा कि कार गलत दिशा में थी और टक्कर के बाद कंक्रीट के पाइप कार पर गिर गए और कार पलट कर सड़क किनारे खाई में गिर गई।

End of Feed