Patna: NEET छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद SIT गठित, सम्राट चौधरी ने की घोषणा

पटना में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद पूरे मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। परिजनों द्वारा यौन शोषण के आरोप लगाए जाने के बाद राज्य में आक्रोश का माहौल है। मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए बिहार सरकार ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है।

Patna NEET Student Death: पटना में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा की हत्या के बाद मामला तूल पकड़ गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि छात्रा के साथ यौन शोषण भी हुआ। इस गंभीर घटना को देखते हुए बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर इसकी जानकारी साझा की। कंकड़बाग क्षेत्र में छात्रा की मौत और रेप के आरोपों की जांच अब SIT करेगी, जिसकी घोषणा खुद गृह मंत्री ने सोशल मीडिया पर की।

Bihar Home Minister Samrat Chaudhary (Photo: PTI)

बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी

बता दें कि, जहानाबाद जिले की रहने वाली छात्रा पटना के एक हॉस्टल में रहकर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रही थी। कुछ समय पहले उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या करार दिया था, लेकिन परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है। छात्रा कई दिनों तक कोमा में रही और अंत में 11 जनवरी को एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का यह भी आरोप है कि मामले की जांच कर रहे वर्तमान अधिकारी उन पर केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं।

End of Feed