लूट लो-लूट लो! हापुड़ में चांदी जैसी धातु रोड पर बिखरी, लोगों में मची हलचल, देखें VIDEO

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक अनोखी घटना सामने आई है, जहां हाईवे पर चांदी जैसी धातु बिखरी मिली। राहगीर और स्थानीय लोग इसे इकट्ठा करने में जुट गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यह नजारा साफ देखा जा सकता है।

Hapur News: अंतरराष्ट्रीय बाजार में जहां चांदी की कीमतें लगातार ऊंचाई पर हैं, वहीं उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक अलग ही नज़ारा सामने आया है। यहां हाईवे पर चांदी जैसी धातु बिखरी हुई दिखाई दी, जिसे लोग तेजी से इकट्ठा करने में जुट गए।

वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में लोग सड़क पर बैठकर अपने हाथों से उस सफेद धातु को समेट रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह चांदी किसी चलते ट्रक से गिर गई थी, जिसके बाद राहगीरों ने उसे उठाना शुरू कर दिया।

End of Feed