सिक्किम में कुदरत का कहर, सांगु झील के पास भारी बर्फबारी में फंसे 350 वाहन, सेना ने शुरू किया रेस्क्यू

सिक्किम की सांगु झील (Tsangu) के पास भारी बर्फबारी के कारण लगभग 350 पर्यटक वाहन फंस गए हैं। भारतीय सेना और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर बच्चों और महिलाओं समेत कई पर्यटकों को सुरक्षित कैंपों में पहुंचाया है।

Sikkim Snowfall: सिक्किम के पूर्वी हिस्से में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांगु (Tsangu/Changu Lake) के पास रविवार को हुई भारी बर्फबारी ने सैकड़ों पर्यटकों के सफर में बाधा डाल दी है। जवाहरलाल नेहरू (JN) रोड पर सिप्सु और 16वें मील के बीच करीब 350 पर्यटक वाहन फंस गए हैं।

sikkim snowfall

भारी बर्फबारी से सिक्किम में आफत (सांकेतिक चित्र)

अचानक हुई बर्फबारी से फंसी गाड़ियां

रविवार सुबह करीब 11:30 बजे शेरथांग और सांगु झील के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में अचानक तेज बर्फबारी शुरू हो गई। देखते ही देखते सड़कों पर बर्फ की मोटी परत जम गई, जिससे जवाहरलाल नेहरू रोड पर वाहनों का चलना असंभव हो गया। शेरथांग पुलिस और प्रशासन के अनुसार, लगभग 350 वाहन इस बर्फबारी की चपेट में आ गए। एहतियात के तौर पर सेना ने फिलहाल इस पूरे रूट पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

End of Feed