शहर

Rajasthan Weather: होली तक गर्मी से तपने लगेगा राजस्थान, दो दिन आसमान में बादलों का डेरा, जानें बारिश होगी या नहीं?

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23 Feb 2026: राजस्थान में इस बार तेजी से गर्मी बढ़ने की संभावना है। होली के आसपास तेज धूप पड़ने का पूर्वानुमान है। फिलहाल दो दिन बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। इस दौरान बारिश होगी या नहीं, आइए जानते हैं।

Image

राजस्थान का मौसम

राजस्थान में आज का मौसम (23 Feb 2026): राजस्थान में मौसम तेजी से बदल रहा है। सर्दी विदा होने के साथ ही अब गर्मी का आगमन तेजी से हो रहा है। इस बार राज्य में सबसे पहले गर्मी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। जिसकी वजह कम पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव रहना और बारिश की कमी है। जिसके कारण मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि होली के आसपास राजस्थान में तेज गर्मी पड़ सकती है। इस दौरान कुछ शहरों में दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस या उसके पार पहुंच सकता है। फिलहाल राजस्थान में अगले दो दिन मौसम में हल्का बदलाव होने की संभावना है। इस दौरान हल्के बादल आसमान में देखने को मिल सकते हैं।

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आज बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है। कल यानी मंगलवार को भी बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। अगले एक सप्ताह तक राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है। जयपुर, बीकानेर, अजमेर, जोधपुर और भरतपुर संभाग में दिन के समय तेज धूप निकली रहेगी। जिससे अधिकतम तापमान 30 डिग्री या उसके ऊपर दर्ज किया जा सकता है।

राजस्थान में सबसे गर्म रहा बाड़मेर

राजस्थान में बीते 24 घंटे में अधिकतर हिस्सों मौसम साफ बना रहा और दिन में तेज धूप भी खिली रही। इस दौरान जयपुर, बीकानेर भरतपुर, अजमेर और जोधपुर संभाग में अधिकतम तापमान 29 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। वहीं उदयपुर और कोटा संभाग में दोपहर के बाद हल्के बादल छा गए। जिससे धूप का प्रभाव थोड़ा कम हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को राजस्थान में सबसे गर्म जिला बाड़मेर रहा, यहां का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article