मथुरा : गोकुल बैराज के पास गुरुवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब एसपी ट्रैफिक के पेशकार पद पर तैनात दारोगा ने सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। माथे में गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान दारोगा पंकज यादव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह मूल रूप से एटा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं और वर्तमान में मथुरा में एसपी ट्रैफिक के पेशकार के पद पर तैनात थे।
(सांकेतिक फोटो-Istock)
सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मार ली
बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर करीब पौने चार बजे पंकज यादव गोकुल बैराज के पास मौजूद थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें - '140 करोड़ भारतीयों की ऊर्जा सुरक्षा पर नो कॉम्प्रोमाइज', अमेरिकी टैरिफ की धमकी के बीच यूक्रेन से जयशंकर की ट्रंप को दो-टूक
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से संबंधित साक्ष्य जुटाने के साथ ही घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें -'AK-47 से गोली मारकर पैर तोड़ा और सेना में जाने का सपना भी', बिहार में युवाओं से मिलने के बाद राहुल गांधी ने सरकार को घेरा
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। दारोगा पंकज यादव ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
