शहर

Bihar News:बक्सर के स्कूल में शर्मनाक मामला! छात्राओं से छेड़छाड़, आपत्तिजनक वीडियो के आरोप में दो टीचर सस्पेंड

बिहार शिक्षा विभाग ने बक्सर जिले के एक सरकारी स्कूल के दो टीचरों को सस्पेंड कर दिया है और एक लड़की के साथ छेड़छाड़, आपत्तिजनक वीडियो फैलाने और ऑडियो मैसेज के जरिए धमकी देने के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं।

Image

प्रतीकात्मक AI फोटो

बिहार के बक्सर जिले में एक सरकारी विद्यालय के दो टीचरों को छात्रा से कथित छेड़छाड़, आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने और ऑडियो संदेश के जरिए धमकी देने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। शिक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।विभाग ने बताया कि दोनों शिक्षकों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।

जिला जनसंपर्क कार्यालय (DPRO) की ओर से बृहस्पतिवार को जारी बयान के अनुसार, डुमरांव प्रखंड के नथुनी अहीर के डेरा स्थित मध्य विद्यालय में पदस्थापित सहायक टीचर वीरेंद्र प्रसाद और शिक्षक अरविंद कुमार के खिलाफ स्थानीय लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी।

बयान में बताया गया कि 31 अगस्त को डुमरांव के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) ने शिकायत के आधार पर अपनी जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) को सौंपी और इसके बाद डीईओ ने दो सितंबर को अलग-अलग आदेश जारी कर दोनों टीचरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने जैसे गंभीर आरोप

शिकायत में छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार, एक आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने और ऑडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। हालांकि, विद्यालय के प्रधानाध्यापक की रिपोर्ट में बताया गया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में दिखाई देने वाली लड़की विद्यालय की छात्रा नहीं है।

'राज्य शिक्षक पुरस्कार' के लिए चयनित सूची से बाहर करने की भी सिफारिश

जिला प्रशासन ने बताया कि संबंधित टीचरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है और साथ ही, प्रधानाध्यापक से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है तथा आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर इसी विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद इमाम अली अंसारी को वर्ष 2026 के राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित सूची से बाहर करने की भी सिफारिश की है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article