Shramveer Gaurav Samaroh : 'जो नहीं देगा काम का दाम तो सरकार करेगी इलाज', CM योगी का कड़ा संदेश; नोएडा के श्रमिकों के लिए बड़ा ऐलान

Shramveer Gaurav Samaroh 2026 : श्रमवीर गौरव समारोह में सख्त संदेश देते हुए सीएम योगी ने कहा 'जो नहीं देगा काम का दाम तो सरकार करेगी इलाज', उन्होंने कहा कि श्रमिकों के अधिकारों से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा और 'काम के बदले दाम देना ही होगा।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ‘श्रमवीर गौरव समारोह 2026’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रमिकों के अधिकारों से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा और 'काम के बदले दाम देना ही होगा, अन्यथा सरकार ऐसे लोगों का काम तमाम करेगी।'

CM Yogi on Labour Day Speech

श्रमवीर गौरव समारोह 2026 के दौरान सीएम योगी (@myogiadityanath)

इस दौरान उन्होंने श्रमिक कल्याण से जुड़ी कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया तथा विभिन्न जिलों से आए श्रमिकों को प्रमाणपत्र और टूलकिट वितरित कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रदेश के 75 जिलों से चयनित 75 श्रमिकों में से पांच को मंच पर विशेष रूप से टूलकिट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अटल आवासीय विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए और प्रयागराज व झांसी के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया।

End of Feed