बेगूसराय गैंगरेप मामला: पीड़िता के निजी अंग से पत्थर-लकड़ी निकली,मेडिकल जांच में चौंकाने वाले खुलासे,थाना प्रभारी सस्पेंड

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय महिला से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। घटना के कई दिन बाद हुई मेडिकल जांच में चिकित्सकों ने पीड़िता के निजी अंग से पत्थर और लकड़ी का टुकड़ा निकाला, जिसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल और तेज हो गए हैं।

police

सांकेतिक फोटो।

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि 11 जून की सुबह वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उसे जबरन पकड़ लिया, मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और सुनसान जगह पर ले जाकर हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद पांच लोगों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके शरीर पर धारदार हथियार से भी वार किए और वारदात के बाद उसे गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गए। महिला ने गांव के रहने वाले रामू महतो, सूरज महतो और नीतीश महतो समेत दो अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है।

End of Feed