हिमाचल प्रदेश में गहरी खाई में गिरी कोच बस, 14 लोगों की मौत, राष्ट्रपति-पीएम मोदी ने जताया शोक

सिरमौर जिले के हरिपुरधार में शिमला से कुपवी जा रही निजी बस जीत कोच के गहरी खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसे पर रेणुकाजी विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Himachal Pradesh Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के हरिपुरधार क्षेत्र में एक निजी बस के भीषण हादसे का शिकार होने की खबर है। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हुई है। यह बस शिमला से कुपवी की ओर जा रही थी, तभी हरिपुरधार बाजार से कुछ दूरी पहले अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। मामले की पुष्टि रेणुकाजी से विधायक विनय कुमार ने की है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचकर हरिपुरधार बस हादसे में घायल एवं उपचाराधीन यात्रियों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने कहा कि इस हृदयविदारक दुर्घटना में 14 लोगों की दुःखद मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है। प्रशासन तत्परता से राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा हुआ है तथा घायलों को हर संभव बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ लाभ की कामना करते हैं।

Himachal Pradesh: Major accident on Shimla-Kupvi road

हिमाचल प्रदेश: शिमला–कुपवी मार्ग पर बड़ा हादसा

हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू करते हुए यात्रियों को क्षतिग्रस्त बस से बाहर निकाला। बता दें कि, बस में कई लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। फिलहाल घायलों की सही संख्या स्पष्ट नहीं है, लेकिन सभी घायलों को उपचार के लिए हरिपुरधार अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

End of Feed