Shahjahanpur News: जर्जर स्कूल भवन को तोड़ते समय हुआ हादसा, बीम गिरने से शिक्षामित्र की दबाकर हुई मौत

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में जर्जर स्कूल भवन को तोड़े जाने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। बिल्डिंग का बीम गिरने से उसके नीचे दबे शिक्षामित्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और गांव में मातम पसरा है।

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक जर्जर स्कूल भवन को गिराने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के कुबेरपुर गौंटिया गांव में प्राथमिक विद्यालय की पुरानी और जर्जर इमारत को तोड़ने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक भवन का एक हिस्सा और बीम नीचे आ गिरा, जिसकी चपेट में आने से वहां मौजूद शिक्षामित्र गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Shahjahanpur School Accident

शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा

जर्जर स्कूल भवनों को हटाने के निर्देश

जानकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन की ओर से जर्जर स्कूल भवनों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कार्रवाई के तहत कुबेरपुर गौंटिया स्थित प्राथमिक विद्यालय की पुरानी बिल्डिंग को गिराया जा रहा था। इसी दौरान शिक्षामित्र मौके पर पहुंचकर भवन को गिराए जाने की प्रक्रिया देख रहे थे। बताया जा रहा है कि जब वह वहां से वापस निकल रहे थे, तभी अचानक इमारत का बीम उनके ऊपर गिर गया।

End of Feed