कश्मीर में प्रचंड ठंड! चिल्ला-ए-कलां का कहर जारी; बारिश-बर्फबारी को लेकर IMD का अलर्ट

कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर और बढ़ गया है। घाटी के कई इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावना बनी हुई है, खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभों के चलते रुक-रुक कर बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी की है।

Kashmir Weather News: कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज किए जाने से ठंड की तीव्रता बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों के दौरान, खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में, बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक, श्रीनगर में शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जो एक रात पहले दर्ज शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे के तापमान से अधिक ठंडा था। दक्षिण कश्मीर का शोपियां घाटी का सबसे सर्द इलाका बना रहा, जहां पारा गिरकर शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे तक पहुंच गया। पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के समान ही रहा। वहीं, उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में स्थित गुलमर्ग में तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया, जो एक दिन पहले के शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले और कम था।

Kashmir Weather

कश्मीर का मौसम

यहां रहा इतना तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में स्थित सोनमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को इस क्षेत्र में मध्यम स्तर की बर्फबारी भी देखने को मिली। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर घाटी के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले काजीगुंड में तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ। इसके अलावा, कोकरनाग में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पारा गिरकर शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया।

End of Feed