चेन्नई : थर्मल पावर स्टेशन की छत ढही, 9 श्रमिकों की मौत; रेस्क्यू जारी

त्तरी चेन्नई थर्मल पावर स्टेशन के निर्माण स्थल पर मंगलवार एक दुखद दुर्घटना घटी। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, 9 श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

तमिलनाडु : एन्नोर थर्मल पावर निर्माण स्थल पर मंगलवार की शाम एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, जहां एक स्टील आर्च गिर गया और 9 लोगों की मौत हो गई। ये लोग असम और आसपास के इलाकों के थे। एक व्यक्ति घायल है। भेल के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। तमिलनाडु विद्युत बोर्ड के सचिव और तमिलनाडु उत्पादन एवं वितरण निगम (TANGEDCO) के अध्यक्ष डॉ. जे. राधाकृष्णन ने ये जानकारी दी।अवादी पुलिस आयुक्तालय ने बताया कि दुर्घटना का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। बचाव अभियान जारी है और अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

the North Chennai Thermal Power Station construction site Accident

चेन्नई में थर्मल पावर स्टेशन के निर्माण बिल्डिंग की छत गिरने से कई लोग घायल

तमिलनाडु विद्युत बोर्ड के सचिव और तमिलनाडु उत्पादन एवं वितरण निगम (टीएएनजीईडीसीओ) के अध्यक्ष डॉ. जे. राधाकृष्णन, उत्तरी चेन्नई थर्मल पावर स्टेशन के निर्माण स्थल पर ढांचा ढहने की घटना में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए स्टेनली सरकारी अस्पताल पहुंचे।

End of Feed