Highway पर खत्म की गईं रेलवे क्रॉसिंग, इतने प्रतिशत कम हुए एक्सीडेंट; इस योजना के पूरे 9 साल

Setu Bharatam Project: सेतु भारतम् के नौ साल पूरे हो चुके हैं। इस योजना के तहत नेशनल हाईवे पर रेलवे क्रॉसिंग पूरी खत्म करने से दुर्घटनाओं में 50 फीसदी की कमी आई है।

Setu Bharatam Project: रेलवे क्रॉसिंग पर हादसों में कमी लाने और यातायात में देरी को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने नौ साल पहले सेतु भारतम् की शुरुआत की थी। इस मिशन के तहत ओवरब्रिज या अंडरपास बनाकर रेलवे क्रॉसिंग समाप्त किए गए, जिसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 'मोदी स्टोरी डॉट इन' के एक पोस्ट में बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 4 मार्च 2016 को लॉन्च की गई सेतु भारतम् योजना का लक्ष्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर रेलवे क्रॉसिंग समाप्त कर अनावश्यक देरी को कम करना था।

Setu Bharatam Project

(फाइल फोटो)

दुर्घटनाओं में भी 50 प्रतिशत की कमी

पोस्ट में बताया गया है कि पीएम मोदी ने कई पहल की हैं, जिनसे विभिन्न क्षेत्रों में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है, जिनमें दशकों से उपेक्षित कुछ क्षेत्र भी शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि भारत सेतु परियोजना के तहत सैकड़ों रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज बनाए गए। इससे न केवल राजमार्गों पर यात्रा की गति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई, बल्कि दुर्घटनाओं में भी 50 प्रतिशत की कमी आई।

End of Feed