LIVE
पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी से दिल्ली में बढ़ा ठंड का एहसास, आज इन राज्यों में चलेंगी तेज हवाएं, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी से दिल्ली में बढ़ा ठंड का एहसास, आज इन राज्यों में चलेंगी तेज हवाएं, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
MAR 05, 2025 14:30 IST
MAR 05, 2025 14:30 IST
तेज हवाओं के चलते एनसीआर में मौसम ठंडा
एनसीआर में चल रही तेज हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच चुका है। अगले एक हफ्ते में यह तापमान 17 डिग्री तक वापस पहुंचेगा। मंगलवार सुबह से ही चल रही तेज हवा एक बार फिर ठंडक का एहसास करवा रही है। पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो 5 मार्च को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। दिन भर तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई गई है।
MAR 05, 2025 12:28 IST
तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों में पड़ेगी भीषण गर्मी
मौसम विभाग ने तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों के लिए भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के अनुसार, तमिलनाडु के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों में भीषण गर्मी पड़ेगी। भले ही अभी गर्मी में दो महीने का समय बाकी है, लेकिन चेन्नई के उपनगरों और अन्य क्षेत्रों में दिन के तापमान में तेजी से वृद्धि होने की उम्मीद है। आरएमसी के अनुसार, बुधवार को पूरे राज्य में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।
MAR 05, 2025 10:41 IST
MAR 05, 2025 08:57 IST
MAR 05, 2025 07:05 IST
यूपी में भी आज चलेंगी तेज हवाएं
उत्तर प्रदेश में आज पूर्वी और पश्चिमी भाग में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने के आसार हैं। इस दिन मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
MAR 05, 2025 05:51 IST
बिहार में मौसम गर्म
बिहार में इन दिनों मौसम गर्म महसूस हो रहा। कई जगहों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक जा पहुंचा है। आने वाले दिनों में पारा और ऊपर चढ़ने की संभावना है। मार्च के महीने में तेज धूप निकलने और उमस का मौसम रहने के आसार जातए जा रहे हैं। कुछ जिलों में लू भी चल सकती है। हालांकि 8 और 9 मार्च को बारिश की संभावना जताई गई है। जिससे गर्म मौसम से भी राहत के आसार हैं।
MAR 05, 2025 05:51 IST
राजस्थान में चलेंगी ठंडी हवाएं
राजस्थान में पिछले एक हफ्ते से लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। यहां कभी तेज धूप निकल रही है तो कभी आसमान में बादल मंडरा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में दो से तीन दिन तक ठंडी हवाओं का प्रभाव रहेगा। जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है। 7 मार्च से एक बार फिर तापमान ऊपर चढ़ने लगेगा। जिससे गर्मी में भी बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं।
MAR 05, 2025 05:51 IST
झारखंड में सर्द हवाओं से गिरेगा पारा
झारखंड के मौसम में भी बदलाव होने वाला है। प्रदेश की ओर ठंडी हवाएं आ रही है। जिससे तापमान में भी 3 से 4 डिग्री तक कमी आने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। साथ ही सुबह-शाम ठंड का भी एहसास होगा। हालांकि इस दौरान आसमान साफ रहने वाला है और बारिश की भी कोई संभावना नहीं है।
MAR 05, 2025 05:51 IST
कश्मीर में बारिश-बर्फबारी से कम हुआ तापमान
कश्मीर में गुलमर्ग, पहलगाम, सोनगर्म, कुपवाडा समेत अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले 24 घंटों में बर्फबारी हुई। वहीं श्रीनगर समेत घाटी में अच्छी बारिश भी दर्ज की गई। जिससे कश्मीर में दिन के तापमान में गिरावट आई है। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 9 डिग्री तक कम दर्ज किया गया। मौसम विबाग के अनुसार 10 मार्च तक मौसम ज्यादातर शुष्क रहने के आसार हैं।
MAR 05, 2025 05:51 IST
दिल्ली में तेज हवाओं के चलते ठंडा हुआ मौसम
दिल्ली में मंगलवार को तेज हवाओं के चलते मौसम सर्द महसूस हुआ। आज भी 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। साथ ही मौसम भी साफ बना रहने वाला है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 6 मार्च से दिल्ली में तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।
