सितंबर में गर्मी ढाएगी सितम, बारिश भी होगी कम; IMD ने पूर्वानुमान ने बढ़ाई चिंता

Monsoon 2026: सितंबर 2026 में देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से कम बारिश और सामान्य से अधिक तापमान रहने का अनुमान है। IMD के इस पूर्वानुमान ने मानसून के अंतिम चरण को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

Monsoon 2026: मानसून अब अपने अंतिम चरण में है। इस बीच देश के मौसम को लेकर चिंता बढ़ाने वाला पूर्वानुमान सामने आया है। सितंबर 2026 में देशभर में सामान्य से कम बारिश होने की सबसे ज्यादा संभावना जताई गई है। वहीं, देश के अधिकांश हिस्सों में मासिक औसत अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है। मतलब सितंबर में बारिश की कमी के साथ कई इलाकों में गर्मी और उमस का असर भी बना रह सकता है।

September Monsoon

सितंबर में कम बारिश और अधिक तापमान के पूर्वानुमान ने बढ़ाई चिंता

मौसम विभाग के मासिक पूर्वानुमान के अनुसार, सितंबर में पूरे देश में बारिश लॉन्गटर्म औसत (LPA) के 91 फीसद से कम रहने की सबसे ज्यादा संभावना है। हालांकि, देश के कुछ हिस्से ऐसे भी हैं, जहां सामान्य या सामान्य से ज्यादा बारिश भी हो सकती है।

End of Feed