लखीसराय से बड़ा सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और ट्रक की भीषण टक्कर में 5 की मौत, 3 घायल

हादसे की सूचना मिलते ही तेटरहाट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो से घायलों को बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचाया।

Lakhisarai News: मंगलवार सुबह को लखीसराय में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए हैं। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक, लखीसराय-जमुई मुख्य मार्ग पर गुनसागर गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई।

Accident pti

बिहार के लखीसराय में बड़ा सड़क हादसा

5 की मौत, तीन घायलों का सदर अस्पताल में इलाज

हादसे की सूचना मिलते ही तेटरहाट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो से घायलों को बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में जान गंवाने वाले पांच लोगों के शव भी सदर अस्पताल लाए गए। फिलहाल तीन घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसे के कारणों और मृतकों की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

End of Feed