Uttarakhand News: उत्तराखंड के रुड़की में शातिर चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि पलभर में ही चोरी की घटना को अंजाम दे दे रहे हैं। ऐसी ही एक घटना कोतवाली गंग नहर क्षेत्र में हुई। जहां एक शातिर चोर ने चंद मिनटों में ही स्कूटी को साफ कर दिया और वहां से फरार हो गया। स्कूटी चोरी की यह वारदात घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। जिसमें नकाबपोश शातिर चोर स्कूटी को चोरी करके ले जाते हुए दिख रहा है। इस घटना के बाद पुलिस चोर को तलाशने में जुटी हुई है। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की घटना
स्कूटी मालिक के जाते ही आया चोर
यह घटना के कोतवाली गंग नहर के तहत रुड़की आवास विकास चौक के पास की है। जहां दुष्यंत मल्होत्रा नाम का व्यक्ति टिफिन देने के लिए अंदर गया था। जिसके तुरंत बाद ही नकाबपोश चोर ने मौका पाकर स्कूटी साफ कर दी। दुष्यंत के जाते ही सफेद मास्क पहने हुए एक चोर वहां आया और स्कूटी पर बैठकर वहां से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की पकड़ने के लिए तलाश कर रही है। इसके लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस खंगाल रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
