Sawan 2025 : सावन का आगाज, ड्रोन-CCTV कांवड़ यात्रा पर रखेंगे नजर, खुले में नहीं बिकेगा मांस; इन बातों का रखें ख्याल

Sawan 2025 : आज से सावन के पावन माह की शुरुआत हो चुकी है। 11 जुलाई से 9 अगस्त तक शिवालयों पर भक्तों का तांता रहेगा। इस दौरान कांवड़ यात्रा का दौरान जारी रहेगा। देशभर से भक्त कांवड़ लेकर जत्थों में निकलेंगे। ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए राज्य सरकारों ने व्यापक इंतजाम किए हैं।

Sawan 2025: सावन के पावन महीने का आज से आगाज हो गया है। शुक्रवार की सुबह से शिवालयों में भक्तों का तांता लगना शुरू हो जाएगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ यात्रा लेकर दूर दराज के लिए निकलेंगे। लिहाजा, त्योहार के मद्देनजर यूपी और दिल्ली सरकार ने व्यापक प्रबंध किए हैं। खासकर, कांवड़ यात्रा मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। भारी सुरक्षा के बीच कांवड़िये हरिद्वार समेत अन्य बड़े शिव मंदिरों की ओर बढ़ेंगे। इस दौरान खुले में मांस की ब्रिक्री पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया गया है और दुकानदारों को अपनी दुकानों पर नेम प्लेट लगाने का निर्देश दिया गया है। कई जिलों में यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की निगरानी के लिए सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। प्रशासन ने कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले भक्तों से भी शांतिपूर्वक यात्रा निकालने की अपील की है। आइये जानते हैं कहां क्या प्रबंध किए गए हैं?

Sawan Kanwar Yatra 2025

कांवड़ यात्रा (सांकेतिक फोटो-साभार-Istock)

अलीगढ़ में ड्रोन से होगी कांवड़ यात्रा मार्गों की निगरानी

अलीगढ़ जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक योजना लागू की है। जिलों के अधिकारियों की बुधवार को हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक में एक केंद्रीय कमान प्रणाली की स्थापना की गई। इसके तहत जिले को दो जोन में विभाजित किया गया है। इनमें से प्रत्येक की निगरानी एक अपर जिलाधिकारी द्वारा की जाएगी। अधिकारियों को मुताबिक, समन्वय और प्रबंधन को सुव्यवस्थित करने के लिए इन जोन को 24 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एम शेखर पाठक ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया कि विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर 156 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और मंदिरों तक जाने वाले पूरे कांवड़ यात्रा मार्ग की निगरानी के लिए पर्याप्त संख्या में ड्रोन तैनात किए गए हैं।

End of Feed