राजस्थान में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, सवाई माधोपुर में झमाझम बारिश से उफान पर नदी-नाले और रणथंभौर के झरने; ऑरेंज अलर्ट जारी

Sawai Madhopur Rain: राजस्थान के सवाई माधोपुर में ऑरेंज अलर्ट के बीच लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले और रणथंभौर के झरने उफान पर हैं। तेज बहाव के चलते कई इलाकों में जलभराव और गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है, जबकि प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। बारिश को देखते हुए जिले के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है, वहीं किसानों के लिए यह बारिश राहत बनकर आई है।

Sawai Madhopur Rain: राजस्थान के सवाई माधोपुर में मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच पिछले दो दिनों से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। जिले में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश के चलते नदी-नाले और रणथंभौर के झरने उफान पर हैं। जिला मुख्यालय के बीच से गुजरने वाले लटिया नाले में भी पानी का तेज बहाव देखने को मिल रहा है। लगातार बारिश के चलते मानसरोवर बांध लबालब भरकर छलक गया है, वहीं रणथंभौर के झरेटी नाले में भी तेज बहाव के साथ पानी आ रहा है। इसके चलते कुंडेरा और श्यामपुरा क्षेत्र के कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हुआ है।

Sawai Madhopur Rain

सवाई माधोपुर में मानसून का रौद्र रूप

सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों, झरनों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। वहीं, जिला कलेक्टर कानाराम ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जिले की कक्षा 1 से 12वीं तक के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश घोषित किया है। रणथंभौर के झोझेश्वर, अमरेश्वर, सीता माता और केल कुंड झरने भी तेज बहाव के साथ उफान पर हैं। वन विभाग ने खतरे वाले स्थानों पर वनकर्मियों की टीमें तैनात की हैं।

End of Feed