MP News: अस्पताल के बेड पर शराब पी रहा था मरीज, डॉक्टर ने टोका तो झोंक दिया फायर

MP News: मध्य प्रदेश के सतना में एक मरीज ने शराब पीने से रोकने पर डॉक्टर पर गोली चला दी। घटना ऊंचेहरा CHC की है। आरोपी शिवम द्विवेदी फिलहाल फरार है, पुलिस जांच जारी है।

MP News: मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई दंग है। ऊंचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में शनिवार की रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब अस्पताल के बेड पर शराब पी रहे एक मरीज ने टोकने पर डॉक्टर पर ही गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली डॉक्टर के पास से गुजर गई और उनकी जान बच गई।

Mp news hospital firing satna

डॉक्टर की जान बाल-बाल बची

अस्पताल के बेड पर ही पी रहा था शराब

जानकारी के मुताबिक, 23 वर्षीय शिवम द्विवेदी पिछले दो दिनों से 'कमजोरी' की शिकायत के बाद ऊंचेहरा CHC में भर्ती था। शनिवार रात करीब 12:30 बजे, जब अस्पताल का स्टाफ राउंड पर था, उन्होंने देखा कि शिवम अपने बेड पर बैठकर सरेआम शराब पी रहा है। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने जब इसका विरोध किया और उसे मर्यादा में रहने को कहा, तो आरोपी बहस करने लगा।

End of Feed