मुंबई का मेयर कौन? सस्पेंस के बीच संजय राउत का शिंदे पर वार; बोले- ताज होटल को यरवदा और आर्थर रोड जेल बना दिया

बीएमसी चुनाव के बाद मुंबई में मेयर पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने अपने 29 पार्षदों को मुंबई के एक लग्जरी होटल में ठहराया है। शिवसेना का कहना है कि इन पार्षदों के लिए तीन दिन का वर्कशॉप आयोजित किया गया है, जिसमें एकनाथ शिंदे उन्हें बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के कामकाज की जानकारी देंगे।

महाराष्ट्र में बीएमसी समेत नगर निकाय चुनाव के नतीजों के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। खासकर नवनिर्वाचित शिवसेना कॉर्पोरेटर्स को लेकर को राजनीति जोरों पर है। खबरों के मुताबिक, शिवसेना के 29 कॉर्पोरेटर्स को ताज लैंड्स एंड होटल में बुलाया गया है और वहां रोक कर रखा गया है। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

संजय राउत ने बोला हमला।

संजय राउत ने बोला हमला।

मेयर पद को लेकर सियासी हलचल तेज

बीएमसी चुनाव के बाद मुंबई में मेयर पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने अपने 29 पार्षदों को मुंबई के एक लग्जरी होटल में ठहराया है। शिवसेना का कहना है कि इन पार्षदों के लिए तीन दिन का वर्कशॉप आयोजित किया गया है, जिसमें एकनाथ शिंदे उन्हें बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के कामकाज की जानकारी देंगे। हालांकि सूत्रों की मानें तो नए कॉर्पोरेटर्स को होटल में बुलाने का उद्देश्य यह बताया जा रहा है कि किसी भी तरह की खरीद-फरोख्त या दबाव के जरिए पार्षदों को अपने गुट में लाने की कोशिश रोकी जा सके। शिंदे गुट यह सुनिश्चित करना चाह रहा है कि नए चुने गए पार्षद उनके पक्ष में रहें।

End of Feed