Haryana News: हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, भेड़ पर मंत्रियों के पोस्टर चिपकाकर निकाला जुलूस

सफाई कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 6 अगस्त से प्रदेशव्यापी हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि वे लगातार सरकार के सामने अपनी समस्याएं और मांगें रख रहे हैं, लेकिन समझौते के बावजूद उन्हें लागू करने की दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।

हरियाणा में नगर निगम और नगरपालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 14वें दिन भी जारी रही। आंदोलन लंबा खिंचने के साथ कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। साथ ही सोनीपत में प्रदर्शनकारियों ने हरियाणा सरकार के मंत्री विपुल गोयल और सहकारिता मंत्री कृष्ण बेदी के पोस्टर चिपकाए और उसके साथ शहर में जुलूस निकाला। इस दौरान बीन बजाकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया गया।

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 14वें दिन भी जारी

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 14वें दिन भी जारी

प्रदर्शनकारियों ने सरकार को 21 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि अगर इस तारीख तक उनकी मानी गई मांगों को लागू करने के संबंध में सरकारी आदेश जारी नहीं किए गए तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन कर दिया जाएगा।

End of Feed