शहर

Sambhal Encounter: पिता-पुत्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख का इनाम बदमाश गिरफ्तार

संभल पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। वह 2 अप्रैल को पिता-पुत्र की हत्या और लूट के मामले में मुख्य आरोपी है। पुलिस एक अन्य फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

Image

संभल एनकाउंटर में एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Sambhal Police Encounter: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पिता-पुत्र की हत्या और लूट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तहसील गुन्नौर के धनारी थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद उसे पकड़ा है। आरोपी की पहचान अरविंद पुत्र जोगिंदर के तौर पर हुई है, जिस पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के दौरान वह गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

2 अप्रैल को पिता-पुत्र की हत्या

पुलिस के अनुसार, 2 अप्रैल को नरेश यादव और उसके बेटे भीमसेन की आरोपी अरविंद ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने पिता-पुत्र को पिकअप गाड़ी बुक कराने के बहाने बुलाया था। इसके बाद आरोपियों ने गाड़ी लूट ली और उसी रात दोनों की हत्या कर शवों को शामली जिले में फेंक दिया। इस मामले में लापता होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। बाद में शामली के जंगल से दोनों के शव बरामद किए गए थे। पुलिस पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है।

फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि संभल के धनारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार संदिग्ध को रोकने की कोशिश की। लेकिन बाइक सवार गाड़ी छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया तो आरोपी ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article