बिहार के सहरसा में मिड-डे मील खाने से 150 से ज्यादा बच्चे बीमार, इलाके में हड़कंप, प्रशासन ने शुरू की जांच

Mid Day Meal Saharsa News: बिहार के सहरसा में मिड डे मील खाने के बाद बड़ी संख्या में बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। कई बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Mid Day Meal Saharsa News: बिहार के सहरसा जिले में मिड डे मील खाने के बाद बड़ी संख्या में बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। अलग-अलग स्कूलों में मध्यान्ह भोजन खाने के बाद बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और चक्कर जैसी शिकायतें होने लगीं। इसके बाद स्कूलों और अस्पतालों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सौरबाजार प्रखंड के पूर्वी सहुरिया स्थित कन्या मध्य विद्यालय मूर्चा स्कूल का ताजा मामला आया है। यहां मिड डे मील (Bihar school news) खाने के बाद 50 से ज्यादा बच्चों की तबीयत अचानक खराब हो गई।

बीमार बच्चों का तुरंत भेजा गया अस्पताल

बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने सभी बच्चों का इलाज शुरू किया और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। वहीं पर एक ओर मामले में महिषी प्रखंड के मध्य विद्यालय बलुआहा में हुई। यहां मध्यान्ह भोजन खाने के बाद बड़ी संख्या में बच्चे बेहोश हो गए। देखते ही देखते स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। बाद में हालत बिगड़ने पर कई बच्चों को सदर अस्पताल रेफर किया गया।

End of Feed