Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिले के नागल थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह करीब 9 बजे एक बेकाबू ट्रक ने छह लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। ये लोग सड़क किनारे बने बस स्टैंड पर खड़े हुई थे इसी दौरान इस अनियंत्रित ट्रक ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
बेकाबू ट्रक ने 6 लोगों को मारी टक्कर
ड्राइवर ने ट्रक से नियंत्रण खोया
पुलिस के मुताबिक, सहारनपुर से मुजफ्फरनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान ओवरब्रिज के दक्षिणी छोर पर ड्राइवर का ट्रक के ऊपर से नियंत्रण हट गया और अचानक ट्रक ने बेकाबू होते हुए सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान नोमान (18) पुत्र नौशाद निवासी पांडोली रोड नागल, लक्की (18) पुत्र जितेंद्र निवासी जैनपुर के रूप हुई है। इस हादसे में एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
ट्रक चालक गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में मोंटी (19) , गुलबहार (22), सुमित (18) घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सहारनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है तथा ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
