प्यार हुआ, घर वाले शादी के लिए भी मान गए; फिर किसी बात पर हुई कहा-सुनी और धांय-धांय

हर किसी के प्यार को मंजिल नहीं मिलती। कुछ लोग इतने बदनसीब होते हैं कि शादी तय होने के बाद भी किसी न किसी बात पर बात बिगड़ जाती है। लेकिन सहारनपुर में यही प्रेम कहानी एक प्रेमी की मौत और प्रेमिका के अस्पताल में भर्ती होने का कारण बन गई।

कहानी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की है। यहां एक युवक ने घर में घुसकर प्रेमिका पर गोली चला दी। यही नहीं बाद में युवक ने स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस प्रेम कहानी का मध्यांतर जितना सुखद था, इसका अंत उतना ही दर्दनाक और भयावह हुआ। क्योंकि इन दोनों की प्रेम कहानी पर परिवार की मोहर भी लगी और शादी की बात भी हो गई थी। लेकिन कहानी का अंत प्रेमिका को गोली लगने और प्रेमी की आत्महत्या के साथ हुआ।

Crime.

प्रेम ने खुद को भी गोली मारी

ऐसे बढ़ा प्रेम

मृतक युवक का नाम राजन बताया जा रहा है, जो देवबंद के भायला गांव का निवासी था। खबर के अनुसार राजन को सहारनपुर में एक 24 वर्षीय लड़की से प्यार था। लड़की बदला हुआ नाम प्यारी थाना नागल के गांव ताजपुर की रहने वाली है। राजन की बुआ भी इसी ताजपुर गांव में रहती है और वह अक्सर अपनी बुआ के घर आता-जाता रहता था। इसी दौरान उसकी प्यारी से बातचीत होने लगी और फिर दोनों के बीच प्रेम हो गया।

End of Feed