शहर

तालाब में घंटों तक तैरती रही 'लाश', पुलिस ने बाहर निकाला तो हुआ 'चमत्कार'

चमत्कार जैसा कुछ नहीं होता और यह खबर भी चमत्कार की नहीं है। एक तालाब में घंटों से एक 'लाश' तैरती देखने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। जब कथित लाश को बाहर निकाला गया तो यह शख्स उठकर खड़ा हो गया और बताया, क्यों ऐसे तालाब में पड़ा हुआ था।

Image

'लाश' का सच आया सामने

Photo : Twitter

सबसे पहले तो यह स्पष्ट कर देना जरूरी है कि यह कोई चमत्कार की खबर नहीं है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली की काफी देर से तालाब में एक लाश तैर रही है। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने जैसे ही कथित 'लाश' को पानी से निकालकर किनारे लगाने की कोशिश की, वह शख्स खड़ा गया। यह देखकर पुलिसकर्मी हक्के-बक्के रह गए और वहां मौजूद लोगों की भी हंसी छूट पड़ी।

खबर तेलंगाना के हनुमाकोंडा जिले की है। यहां के एक वीडियो सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर वायरल हो रहा है। आजतक की खबर के अनुसार रेड्डीपुरम पुलिस को सूचना मिली थी कि एक शख्स का शव यहां तालाब में करीब 8 घंटे से तैरता हुआ दिख रहा है।

बस फिर क्या था पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में 'लाश' को पानी से बाहर निकालने के लिए जैसे ही उस शख्स का हाथ पकड़कर बाहर खींचने लगे तो वह बैठ गया और हाथ से पानी लेकर अपने सिर पर डालने लगा। फिर उठकर खड़ा हुआ तो पुलिस को भी हाथ से पानी दिया और उनके हाथ धुलवाए।

तेलंगाना में हनुमाकोंडा जिले के कोवेलाकुंटा में रेड्डीपुरम का यह मामला है। दरणसल यहां मंगलवार सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक एक व्यक्ति पानी में इस तरह से पड़ा रहा कि लोगों को लगा वह लाश है। स्थानीय लोगों ने पुलिस और 108 इमरजेंसी पर कॉल कर दिया। पुलिस ने उसे बाहर निकाला तो वह जिंदा था।

पानी में इस तरह से तैरने वाले शख्त की पहचान नेल्लोर जिले में कावली निवासी के रूप में हुई है। उसने पुलिस को जानकारी दी कि वह पिछले 10 दिनों से यहां ग्रेनाइट खदान में तेज धूप के बीच 12-12 घंटे काम कर रहा था। इसलिए शरीर को ठंडक देने और आराम करने के लिए वह पानी में तैर रहा था। हालांकि द गुलबर्गा मिरर नाम के फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किए गए इस वीडियो में बताया गया है कि यह शख्स नशे में था।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article