Saharanpur News: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की डंपर से टक्कर, दो की मौत और 12 घायल

सहारनपुर में कुछ श्रद्धालु ट्रैक्टर टॉली से सस्तंग में जा रहे थे। तभी रास्ते में ट्रैक्टर की टक्कर डंपर से हो गई। इस हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई और 12 लोग घायल हुए हैं।

Saharanpur Accident News: डंपर ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और 12 लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मृतकों का शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वहीं डंपर का ड्राइवर घटना के बाद मौके से फरार हो गया है।

accident

सहारनपुर में भीषण एक्सीडेंट

सत्संग में जा रहे थे श्रद्धालु

दरअसल बेहट के कई गांवों से कुछ श्रद्धालु सत्संग में शामिल होने के लिए जा रहे थे। ये लोग एक ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर पिलखानी सत्संग भवन में जा रहे थे। तभी ये लोग एक भीषण हादसे का शिकार हो गए। सहारनपुर की ओर जाते समय एक डंपर ने इस ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण ट्रैक्टर में बैठे दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इस हादसे में 12 श्रद्धालु घायल हुए हैं।

End of Feed