Sagar News: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर बीटेक छात्र ने दी जान, पाकिस्तानी नंबर से मिल रही थी धमकी

सागर जिले में एक बीटेक छात्र ने बीना के एक लॉज में आत्महत्या कर ली। उसकी मौत के बाद कथित साइबर सेक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि संदिग्ध नंबरों से धमकियां देकर पैसे मांगे जा रहे थे। जिसमें पाकिस्तान का नंबर भी शामिल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मध्य प्रदेश के सागर जिले के एक 22 वर्षीय बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद साइबर सेक्सटॉर्शन (ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग) का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अशोकनगर जिले की मुंगावली तहसील निवासी अमन प्रजापति के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्र ने ठगों की प्रताड़ना से तंग आकर बीना के एक लॉज में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी मौत के बाद जब पुलिस ने उसके व्हाट्सएप चैट की जांच की, तो एक बड़े साइबर ट्रैप का खुलासा हुआ।

dead

सांकेतिक फोटो

पाकिस्तानी नंबर से मिल रही थी धमकी

परिजनों ने बताया कि अमन पिछले सात महीनों से मानसिक तनाव में था। उसे एक पाकिस्तानी नंबर और कुछ अन्य संदिग्ध नंबरों से लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था। साइबर ठगों ने अमन के पिता और दोस्तों के मोबाइल नंबर उसे भेजकर डराया था कि अगर उसने पैसे नहीं दिए, तो उसके मॉर्फ्ड न्यूड (अश्लील) फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जाएंगे। अमन ने बदनामी के डर से करीब 40 हजार रुपये से अधिक की राशि किश्तों के जरिए ठगों को ऑनलाइन ट्रांसफर की थी।

End of Feed