IIT कानपुर में SC, ST और OBC शिक्षकों की हिस्सेदारी 13.1%, IIT-BHU में 21.9%; RTI में मिला अपडेट

आईआईटी कानपुर में कार्यरत 581 शिक्षकों में से अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से 76 शिक्षक कार्यरत हैं।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर में कार्यरत 581 शिक्षकों में से अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से 76 शिक्षक कार्यरत हैं। सूचना के अधिकार कानून के तहत आईआईटी-कानपुर ने यह सूचना उपलब्ध कराई है। इस सूचना के मुताबिक, आईआईटी (बीएचयू), वाराणसी में कार्यरत 374 शिक्षकों में से 82 शिक्षक, एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणी से आते हैं। इस तरह से, इन तीन समुदायों की आईआईटी-कानपुर में कार्यरत शिक्षकों में हिस्सेदारी 13.1 प्रतिशत, जबकि आईआईटी-बीएचयू में 21.9 प्रतिशत है।

Kanpur IIT

कानपुर आईआईटी (फोटो-Twitter)

’पीटीआई-भाषा’ द्वारा बृहस्पतिवार को जब आईआईटी-कानपुर के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि यह सूचना "अनिश्चित" है, जबकि आईआईटी-बीएचयू ने इन आंकड़ों की पुष्टि की। हालांकि, दोनों प्रमुख संस्थानों ने कहा कि वे बाद में विस्तृत जानकारी साझा करने में समर्थ होंगे।आईआईटी-कानपुर में वर्गवार आंकड़ों से पता चलता है कि 25 शिक्षक अनुसूचित जाति से, पांच अनुसूचित जनजाति से और 46 शिक्षक अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं। प्रोफेसर के स्तर पर इनका प्रतिनिधित्व कम है। इस संस्थान के 257 प्रोफेसर में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति में से एक भी शामिल नहीं है और केवल तीन प्रोफेसर अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं। शेष 254 अनारक्षित वर्ग से हैं।

End of Feed