Delhi News: दिल्ली जल बोर्ड STP घोटाला मामले में AAP नेता सत्येंद्र जैन को मिली जमानत

Satyendra Jain Bail Delhi News: आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को कथित दिल्ली जल बोर्ड STP घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें इस मामले में जमानत दे दी है।

Satyendra Jain Bail Delhi News: दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) अपग्रेडेशन टेंडर में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को आज बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें गुरुवार 3 अगस्त को जमानत दे दी। अदालत ने 2 लाख रुपये के मुचलके पर उन्हें जमानत दी। इस मामले में उन्हें एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 18 अगस्त को गिरफ्तार किया था।

Satyendra Jain

AAP नेता सत्येंद्र जैन को दिल्ली की अदालत ने जमानत दी

ACB ने सत्येंद्र जैन को दिल्ली जल बोर्ड के STP अपग्रेडेशन से जुड़े टेंडर में कथित अनियमितताओं के आरोप में गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी का आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया में नियमों के विपरीत काम किया गया। सत्येंद्र जैन उस समय दिल्ली सरकार में जल मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

End of Feed