शहर

Mainpuri News: तीन महीने की मासूम से रेप के आरोप में 35 साल का पड़ोसी गिरफ्तार, बच्ची की हालत नाजुक

Mainpuri Crime News Today: मैनपुरी में तीन महीने की मासूम बच्ची से कथित रेप के मामले में 35 साल के एक पड़ोसी को गिरफ्तार किया गया है। बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए उसे सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Image

तीन महीने की मासूम से पड़ोसी ने किया रेप, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती

Mainpuri Crime News Today: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां के बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव में 35 साल के पड़ोसी पर तीन महीने की मासूम बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार (Rape) का आरोप है। पुलिस ने आरोपी की पहचान जितेंद्र के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को बुधवार को उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना मंगलवार देर शाम की है। उस समय बच्ची अपने घर के अंदर चारपाई पर लेटी हुई थी। उसकी मां खाना बना रही थी, जबकि पिता घरेलू काम में व्यस्त थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला और परिवार का परिचित आरोपी घर में आया और बच्ची के साथ खेलने लगा।

खेलने के बहाने बच्ची को ले गया

बेवर थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि परिवार आरोपी को पहले से जानता था, इसलिए उन्हें किसी तरह का शक नहीं हुआ। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बच्ची को गोद में उठाकर घर से बाहर ले गया। करीब आधे घंटे बाद वह बच्ची को वापस चारपाई पर छोड़कर वहां से चला गया।

इसके कुछ देर बाद बच्ची लगातार रोने लगी। उसकी मां ने उसे शांत कराने की कोशिश की तो बच्ची के निजी अंगों से गंभीर रक्तस्राव दिखाई दिया। जानकारी मिलते पर परिवार में हड़कंप मच गया और बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

बच्ची की हालत गंभीर, सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर

परिवार बच्ची को पहले जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, बच्ची का फिलहाल सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

FIR के बाद आरोपी गिरफ्तार

बच्ची के पिता की शिकायत पर बुधवार को आरोपी जितेंद्र के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं में FIR दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया।

पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। बच्ची की मेडिकल स्थिति और जांच के दौरान सामने आने वाले सुबूतों के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!