Road Accident in UP: धुंध और कोहरे से हादसे का शिकार हो रहे लोग, बाराबंकी में दो की मौत, अन्‍य जिलों में भी दुर्घटनाएं

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 30, 2023, 01:04 PM IST

Road Accident in UP: राजधानी लखनऊ में पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली समेत बड़े वाहनों के पीछे ‘रिफ्लेक्टर’ लगाने का अभियान शुरू किया है। बरेली, बाराबंकी, मुरादाबाद, अलीगढ़ समेत कई जिलों में यातायात पुलिस ने इसी तरह की पहल शुरू की है।

Road Accident in UP: मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में इस सप्ताहांत घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है। वहीं, कोहरे के कारण प्रदेश में हुए सड़क हादसों में शुक्रवार को दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई और छह अन्य जख्मी हो गए। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान नजीबाबाद (बिजनौर) में 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि बाराबंकी जिले में कोहरे के चलते दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत हो गयी और करीब छह लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में बाराबंकी- बहराइच राजमार्ग के बुढ़वल शुगर मिल के समीप आज तीन बाइकों की टक्कर हो गई।

​road accident in up, up road accident, road accident across up, up accident news, up accident today, up latest news, up hindi news, up news today




यूपी में सड़क हादसे। (प्रतीकात्‍मक फोटो)

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में बाइक सवार इसी क्षेत्र के ग्राम सुढियामऊ निवासी छात्र नितिन (20) की मौके पर मौत हो गयी और अन्य छह लोग घायल हो गये। रामपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रत्नेश कुमार पांडेय ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने मो. अली, आयुष, साधना, रमेश, सोनिया व अखिलेश सहित छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। ये लोग दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइकों पर सवार थे। पुलिस ने बताया कि जिले के घुंघटेर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात को मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहे ग्राम करीमनगर निवासी पप्पू (26) को एक बाइक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि ग्राम बजगहनी- बड़ागांव मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय दीनपनाह के पास हुए हादसे के बाद पप्पू को स्थानीय चिकित्सक के यहां ले जाया गया लेकिन उसकी गंभीर हालत देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गयी।

End of Feed