मथुरा में सड़क हादसा: बाइक और कार की आमने-सामने से भिड़ंत, तीन की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2024, 11:15 PM IST

Road Accident: गोवर्धन रोड पर सीह गांव थाने के बॉर्डर पर गोवर्धन की तरफ से तेज रफ्तार ईको कार से आमने सामने की टक्कर हो गई, जिसमें तीनों युवकों की मौत मौके पर ही हो गई।

Road Accident: मथुरा के थाना बरसाना इलाके के गोवर्धन रोड पर मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां सीह गांव के पास बाइक और इको की आमने सामने की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार दो भाई व बहनोई की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में ले लिया है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

Accident

मथुरा में सड़क हादसा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरसाना की तरफ से एक बाइक पर तीन युवक अभिषेक सैनी पुत्र महेश सैनी, अंकुर सैनी पुत्र निरोती सैनी व बहनोई सनी पुत्र स्वर्गीय ब्रजेश सैनी अपने घर भतरपुर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

End of Feed