'सरकार बनने के बाद हम पहला चुनाव जीते हैं', आरा-बक्सर MLC चुनाव में जीत के बाद बोले तेजस्वी यादव

Ara-Buxar MLC Election: बिहार के आरा-बक्सर एमएलसी उपचुनाव में RJD उम्मीदवार सोनू राय ने जीत हासिल की है। इस जीत के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव होने पर जनता का सही फैसला सामने आता है।

Ara-Buxar MLC Election: बिहार के आरा-बक्सर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार सोनू राय ने जीत हासिल की है। इस जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। वहीं, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने इसे जनता का समर्थन बताते हुए भाजपा पर निशाना साधा। पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार बनने के बाद यह पहला चुनाव था और इसमें महागठबंधन को बड़ी जीत मिली है।

Tejashwi Yadav (1)

आरा-बक्सर MLC उपचुनाव में RJD उम्मीदवार की जीत

तेजस्वी ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने पर दिया जोर

तेजस्वी ने कहा कि उनकी पार्टी शुरू से कहती रही है कि अगर चुनाव बैलेट पेपर से होगा तो जनता का सही फैसला सामने आएगा और उनकी पार्टी ही जीतेगी। तेजस्वी यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और भाजपा लोगों का भरोसा खो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनावों में भी जनता महागठबंधन का साथ देगी। उनके बयान के बाद बिहार की राजनीति में चर्चा तेज हो गई है। RJD उम्मीदवार सोनू राय की जीत को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चुनाव परिणाम आने के बाद समर्थकों ने जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।

End of Feed