Rishikesh Waterfalls: हिमशैल, गरुड़चट्टी से नीरगढ़ तक, बेहद खूबसूरत हैं ऋषिकेश के जादुई वॉटरफॉल्स

देवभूमि उत्तराखंड में ऋषिकेश सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। हर वीकेंड में यहां घूमने वाले लोगों का तांता लग जाता है। ऋषिकेश ही वो जगह है, जहां गंगा पहाड़ों से उतरकर मैदानी इलाकों में प्रवेश करती है। वैसे तो ऋषिकेश में घूमने की कई जगहें हैं, लेकिन सबसे आर्कषक हैं यहां के झरने। इन झरनों की सुंदरता किसी जादू से कम नहीं है।

अगर आप योगनगरी के नाम से मशहूर ऋषिकेश की यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। क्या आप जानते हैं ऋषिकेश ही वो जगह है, जहां मां गंगा पहाड़ों से उतरकर मैदानी इलाकों में बहती है। वैसे तो ऋषिकेश में घूमने के लिए कई सारी जगहें हैं। यहां आप कई सारी एडवेंटर कर सकते हैं। लेकिन यहां के झरनों की बात ही कुछ और है। ऋषिकेश के ये झरने अपनी सुंदरता से लोगों को बरबस ही मोह लेते हैं। इन झरनों का आकर्षण कुछ ऐसा है कि लोग इन्हें देखते ही रह जाते हैं। तो आईए हम आपको ऋषिकेश के ऐसे ही कुछ जादुई झरनों के बारे में बताते हैं।

Rishikesh waterfalls

ऋषिकेश वॉटरफॉल्स

नीरगढ़ वॉटरफॉल

नीरगढ़ वाटरफॉल ऋषिकेश के सबसे सम्मोहक झरनों में से एक है। इस झरने को नीर गड्डु वाटरफॉल के नाम से भी जाना जाता है। नीरगढ़ वाटरफॉल ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला से करीब 5 किमी की दूरी पर है। नीरगढ़ वाटरफॉल पहाड़ों और घने जंगलों के बीच में है। आप ऋषिकेश से यहाँ तक पैदल आ सकते हैं। इसके अलावा स्कूटी और बाइक से कुछ दूरी तक आ सकते हैं। इसके बाद आपको जंगलों में थोड़ी ट्रेकिंग तो करनी ही पड़ेगी। जब आप झरने के पास होंगे तो पानी की आवाज़ आपको आने लगेगी। झरने के किनारे आप मैगी और चाय समेत कई चीजें ले सकते हैं। यक़ीन मानिए इस झरने का जादू ऐसा है कि आप इसकी सुंदरता में खो जाएंगे।

End of Feed