Rishikesh Foods: योगनगरी में यहां मिलता है सात्विक खाना, जायके का स्वाद लाजवाब, 65 सालों से लोगों का फेवरेट

अगर आप सात्विक खाना पसंद करते हैं तो यह रोस्टोरेंट आपके लिए परफेक्ट है। यहां पिछले 60 सालों से लोगों को बेहतरीन जायका परोसा जाता हैं। देश-विदेश से पर्यटक यहां का स्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं। अगर आप भी कभी ऋषिकेश जाएं तो यहां का खाना ट्राई करें।

योग नगरी ऋषिकेश देखने में जितना खूबसूरत है उतना ही लजीज यहां का खाना है भी है। यह जगह खाने के लिए भी काफी मशहूर है। यही वजह है कि इस जगह को चार धाम का मुख्य द्वार भी कहा जाता है। सालों पहले लोग यहां से चार धाम की पैदल यात्रा करते थे। अभी भी चार धमों की शुरुआत इसी जगह से होती है। वहीं यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सात्विक खाने की तलाश रहती हैं। ऐसे लोगों के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट है।

Rishikesh food

ऋषिकेश सात्विक फूड

आपको बता दें कि यहां आपको बिना लहसुन प्याज के शुद्ध और सात्विक खाना सर्व किया जाता है, जिसका स्वाद बेहत ही लाजवाब होता है। अगर आप भी कभी यहां आते हैं और आपको शुद्ध शाकाहारी और बिना लहसुन और प्याज के खाना की तलाश हो तो सीधे यहां पहुंचे। यहां चोटिवाला रेस्टोरेंट पिछले 65 सालों से ऋषिकेश में सात्विक आहार लोगों को खिला रहे हैं।

End of Feed