Rishikesh: बारिश से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, खतरे के निशान पर नदी, जारी की गई चेतावनी

ऋषिकेश में गंगा का जल स्तर भी बढ़ रहा है। जिसे देखते हुए बड़े-बड़े बोर्ड लगाए गए हैं। वहीं कई निर्देश भी दिए गए हैं। लेकिन, लोग हैं कि उन इन किसी भी बात का कोई असर होता नहीं दिख रहा। अपनी जान जोखिम में डालकर भी लोग गंगा में स्नान करने से बाज नहीं आ रहे हैं-

Rishikesh: पहाड़ों पर लगातार बारिश हो रही है। यही वजह है कि ऋषिकेश के गंगा का जल स्तर भी बढ़ रहा है। इसके साथ ही मैदानी क्षेत्रों में जल स्तर बढ़ता जा रहा है। यहां लगातार हो रहे बारिश को देखते हुए लगातार मौसम विभाग चेतावनी दे रहा है। वहीं राज्य सरकार ने एक दिन के लिए चारधाम यात्रा भी रोक लगा दी है। यहां गंगा का बढ़ता जल स्तर खतरे की घंटी दे रहा है। लेकिन, लोग हैं कि स्नान से बाज नहीं आ रहे हैं।

ganga

गंगा नदी का बढ़ रहा जलस्तर

जारी की गई चेतावनी

गंगा का जल स्तर बढ़ता जा रहा है। जिस कारण चेतावनी के बड़े-बड़े बोर्ड भी लगाएं गए हैं। लोगों को चेतावनी के लिए निर्देश भी दिए गए हैं। बावजूद इसके लोग हैं कि मानने का नाम नहीं ले रहे हैं। बारिश के बाद यहां कई जगहों पर लोगों का जाना खतरे से खाली नहीं है। गंगा किसी भी वक्त विकराल रूप ले सकती है। जिसे देखते हुए ही यहां से दूर रहने की चेतावनी जारी की गई है। लेकिन, लोगों पर इसका कोई असर नहीं हो रहा।

End of Feed