Republic Day 2026: सावधान! 26 जनवरी पर दिल्ली के इन रास्तों पर जानें से बचें, देखें ट्रैफिक एडवाइजरी

गणतंत्र दिवस 2026 का जश्न नजदीक है और दिल्ली में इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। इस अवसर पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को कड़ा कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन को लेकर विशेष एडवाइजरी जारी की है। ऐसे में घर से निकलने से पहले इसे जरूर देखें, वरना आपको परेशान होना पड़ सकता है।

Republic Day 2026 Traffic Advisory: जिस दिन का या जिस पल का दिल्लीवासियों समेत सभी भारतीयों को इंतजार था, वो करीब आ गया है। जी हां! गणतंत्र दिवस 2026 (Republic Day 2026), ऐसे में समारोह की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को कड़ा कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें प्रमुख सड़कों पर प्रतिबंध, रूट डायवर्जन और पार्किंग जैसी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई है। पुलिस ने बताया है कि समारोह के समय कई सड़कों पर आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी या वहां जाने पर रोक रहेगी। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे अपनी यात्रा पहले से योजना बना लें। यह जानकारी पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की है।

Republic Day 2026 Traffic Advisory

गणतंत्र दिवस 2026 पर देखें लेटेस्ट ट्रैफिक एडवाइजरी

क्या है ट्रैफिक एडवाइजरी?

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10:30 बजे विजय चौक से शुरू होकर कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, तिलक मार्ग और बहादुर शाह जफर मार्ग के रास्ते लाल किले तक पहुंचेगी। परेड से पहले सुबह 9:30 बजे से परेड मार्ग और उसके आसपास के क्षेत्रों में यातायात पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। विजय चौक पर 25 जनवरी की शाम 6:00 बजे से परेड खत्म होने तक सभी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। कर्तव्य पथ पर 25 जनवरी की रात 10:00 बजे से इंडिया गेट तक किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। सी-हेक्सागन (इंडिया गेट) पर 26 जनवरी की सुबह 9:15 बजे से तिलक मार्ग पार करने तक यातायात बंद रहेगा, जबकि तिलक मार्ग और सुभाष मार्ग पर सुबह 10:30 बजे से आवाजाही प्रतिबंधित होगी।

End of Feed