Muzaffarnagar में किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म, खेतों में ले जाकर की हैवानियत

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 27, 2024, 12:50 PM IST

यूपी के मुजफ्फरनगर में एक युवक ने किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में बेटियों के खिलाफ अपराध का ग्राफ बढ़ता रहा है। आए दिन दुष्कर्म जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी प्रकार का ताजा मामला मुजफ्फरनगर से आया है, जहां एक गांव में एक युवक ने किशोरी को कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। सीओ राजू साव के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के एक गांव के परिवार ने शिकायत में आरोप लगाया कि माजिद शुक्रवार को पीड़िता का अपहरण कर पास के खेतों में ले गया और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

मेडिकल जांच के लिए भेजी गई पीड़िता

उन्होंने बताया कि माजिद ने धमकी भी दी और घर आने पर किशोरी ने परिजनों को घटना के बारे में बताया जिसके बाद पुलिस में शिकायत की गयी। साव ने बताया कि माजिद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण), 376 (दुष्‍कर्म), 506 (आपराधिक धमकी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस माजिद की तलाश कर रही है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

End of Feed