कौन हैं आलमगीर आलम, जिनके करीबी के घर मिला नोटों का अंबार

ईडी ने रांची में कई जगहों पर छापेमारी की है। इस छापेमारी में एक घर से करोड़ों कैश बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह घर झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के सचिव के नौकर का घर है। जानिए, कौन हैं आलमगीर आलम, जिनसे जुड़े व्यक्ति के घर पर छापेमारी हुई है।

Who Is Alamgir Alam: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को रांची में कई जगहों पर छापेमारी की। छापेमारी के तार झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से जुड़े हुए पाए गए हैं। दरअसल, ईडी ने जिन जगहों पर छापेमारी की है, उनमें से एक जगह मंत्री आलमगीर आलम के सचिव के नौकर से जुड़ा हुआ है और उसके घर से अब तक करोड़ों कैश बरामद किए जा चुके हैं, जिसकी गिनती जारी है। बता दें कि ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत छापेमारी की है। आइए, आपको बताते हैं कि कौन हैं झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, जिनके सचिव के नौकर के घर से करोड़ों रुपये बरामद हुए हैं।

Who Is Alamgir Alam

आलमगीर आलम।

कौन हैं आलमगीर आलम?

झारखंड के साहिबगंज के रहने वाले आलमगीर आलम का जन्म 1954 में हुआ। उन्होंने भागलपुर विश्वविद्यालय से 1974 में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उनका जुड़ाव राजनीति से हुआ और राजनीति में उनका कद बढ़ता चला गया। आलमगीर आलम की गिनती कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की सूची में की जाती है। आलमगीर आलम पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक बने हैं।

End of Feed