झारखंड के इस गांव में हिंदू संग मुस्लिम भी खेलते हैं होली, पत्थरों की होती है 'बारिश'

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 26, 2024, 05:30 PM IST

झारखंड के लोहरदगा में ग्रामीण पत्थर मार होली खेलते हैं। खास बात यह है कि यहां हिंदू के साथ मुस्लिम भी इसमें शामिल होते हैं। गांव में पत्थर मार होली खेलने की परंपरा काफी पुरानी है।

Lohardaga Patthar Mar Holi: झारखंड के लोहरदगा जिला के बरही चटकपुर गांव में मंगलवार को वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार ढेलों की बारिश के बीच होली मनाई गई। गांव के मैदान में गाड़े गए एक विशेष खंभे को छूने-उखाड़ने की होड़ के बीच मिट्टी के ढेलों की बारिश की जाती है।

lohardaga holi

पत्थर मार होली।

लोग बरसाते हैं पत्थर

इस गांव की परंपरा यह है कि होलिका दहन के दिन पूजा के बाद गांव के पुजारी मैदान में खंभा गाड़ देते हैं और होली के दिन इसे उखाड़ने और पत्थर (ढेला) मारने के लिए गांव के तमाम लोग इकट्ठा होते हैं। मान्यता के अनुसार, जो लोग पत्थरों से चोट खाने का डर छोड़कर खूंटा उखाड़ने के लिए बढ़ते हैं, उन्हें सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ये लोग सत्य के मार्ग पर चलने वाले माने जाते हैं।

End of Feed