Varanasi-Ranchi 6 lane road: मार्च से बनेगा वाराणसी-रांची-कोलकाता 6 लेन सड़क

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 16, 2023, 05:50 PM IST

Ranchi-Varanasi Road: नए साल में रांची समेत पूरे सूबे के लोगों को सड़क से जुड़ी कई सौगात मिल रही है। अब वाराणसी से कोलकाता तक जाने वाली सड़क का निर्माण शुरू होने वाला है। यह सड़क रांची होते हुए कोलकाता तक जाएगी। इसके निर्माण को लेकर कवायद तेज हो गई है। सड़क झारखंड के कई हिस्सों से होकर गुजरेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • 610 किलोमीटर लंबी बननी है सड़क
  • झारखंड में 203 किमी होगी सड़क
  • इस हिस्से के निर्माण पर 10 हजार करोड़ रुपए होंगे खर्च

Ranchi News: वाराणसी से शुरू होकर रांची होते हुए कोलकाता जाने वाली छह लेन सड़क मार्च बननी शुरू हो जाएगी। इस सड़क की कुल लंबाई 610 किलोमीटर है। इसमें झारखंड में 203 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जानी है। इतने हिस्से को बनाने में 10 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। सड़क निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है।

ranchi 6 lane express way

वाराणसी-रांची 6 लेन पुल होगा कुछ इस तरह (प्रतीकात्मक तस्वीर)

एनएचएआई ने सड़क निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। झारखंड सीमा में यह सड़क मार्च के दूसरे हफ्ते से बननी शुरू होगी। एनएचएआई के मुताबिक यह एक्सप्रेस-वे वाराणसी और कोलकाता के बीच नई और फास्ट कनेक्टिवटी के लिए बनाया जाना है।

End of Feed