Jharkhand News: जमीन विवाद के चलते पलामू में हुई खूनी होली, दो लोगों को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 24, 2024, 04:53 PM IST

झारखंड के पलामू में दो लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार दोनों दोस्त सैर पर निकले थे, इसी दौरान उनपर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जमीन विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया।

Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो लोगों की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई।यह घटना झारखंड की राजधानी रांची से करीब 180 किलोमीटर दूर सेमरटांड इलाके में हुई। चैनपुर थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि दो दोस्त सुबह की सैर पर निकले थे और इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और उन पर चाकुओं से वार किये।

muder

जमीन विवाद को लेकर दो लोगों की हत्या (सांकेतिक फोटो)

मृतकों की पहचान

थाना प्रभारी ने बताया कि राजेश कुमार (24) नाम के एक व्यक्ति को कुछ स्थानीय लोगों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा, ‘‘एक अन्य व्यक्ति की पहचान सुजीत कुमार (26) के रूप में हुई है, जो हमलावरों से बचने में कामयाब रहा लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा कर नवाटोली इलाके में उनकी हत्या कर दी।’’

End of Feed