Tomato Price: रांची की सड़क पर टमाटर ही टमाटर, वजह जान हो जाएंगे हैरान, Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2023, 01:26 PM IST

किसानों को सिर्फ एक ही उम्मीद होती है कि उनकी उपज की सही कीमत मिले। लेकिन कभी मौसम तो कभी कुछ और वजहों से वे उन्हें उचित कीमत नहीं मिलती। रांची में कुछ ऐसा ही हुआ। मंडियों में किसान टमाटर बेंचने के लिए मंडी पहुंचे। लेकिन 1 रुपए प्रति किलो मिलने पर अपनी उपज को सड़क पर बिखेर दिए।

सब्जियों की सही कीमत नहीं मिलने का खामियाजा किसान अपने फसलों को सड़क पर फेकने को मजबूर हैं। रांची के रातू में टमाटर लेकर पहुंचे किसान को न थोक खरीदार मिले और न ही खुदरा खरीदने वाले। अंत में हारकर किसान टमाटर सड़क पर फेंक दिया। झारखंड में टमाटर के दाम ठीक नहीं मिलने से नाराज किसान ने टमाटर सड़क पर फेंक दिए। टमाटर की बिक्री कम होने से परेशान किसानों ने टमाटर को बेचने की बजाय सड़कों पर फेंकने लगे हैं। असल में, किसानों को मंडी में 1 और 2 रुपए किलो का भाव मिल रहा है, ऐसे में उन्होंने जितनी लागत टमाटर की फसल पैदा करने लगाई, वह भी नहीं निकल पाई। भारी नुकसान हुआ है।किसानों का कहना है कि टमाटर के दाम इतने ज्यादा गिर गए हैं कि लागत वसूलना भी संभव नहीं हो पा रहा है। टमाटर की बंपर पैदावार के चलते पिछले कुछ दिनों से टमाटर के भावों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। टमाटर एक रूपए किलो के भाव से बिक रहे है

End of Feed