Ranchi Weather Update: रांची में बुधवार से येलो अलर्ट, आंधी-बारिश और वज्रपात होगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2023, 02:23 PM IST

Weather Yellow Alert in Ranchi: होली के एक-दो दिन पहले से रांची में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। बारिश और आंधी लगातार आ रही है। इससे लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने जिले के मौसम में फिर बदलाव का पूर्वानुमान जारी किया है। इतना ही येलो अलर्ट भी जारी कर दिया हैं, क्योंकि रांची समेत कई शहरों में वज्रपात की भी आशंका बनी हुई है। हालांकि बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईएमडी ने 15 मार्च से 17 मार्च तक जारी किया है येलो अलर्ट
  • रांची समेत एक दर्जन शहरों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात के आसार
  • रांची में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने की संभावना


Ranchi weather Forecast: राजधानी समेत सूबे के कई इलाकों में बुधवार से 17 मार्च तक मौसम बदला रहेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक बुधवार को सूबे के पूर्वी भाग यानी देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज समेत निकटवर्ती मध्य भाग रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ के कई हिस्सों में वज्रपात के साथ-साथ मेघगर्जन होगा। गुरुवार को सूबे के अन्य हिस्सों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है।

ranchi weather station

रांची मौसम विज्ञान केंद्र

इस दौरान रांची में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने के आसार हैं। बता दें आईएमडी मौसम की स्थिति को देखते हुए येलो, रेड, ऑरेंज और ग्रीन अलर्ट जारी करता है। मौसम विभाग ने रांची शहर को चार भागों में बांटा है। इसके तहत सबसे अधिक तापमान वाले इलाकों में पहले भाग में रखा गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.8 और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री तापमान था। टाटीसिलवे में अधिकतम तापमान 32.6 और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री और नामकुम में अधिकतम तापमान 31.4 और न्यूनतम 14 डिग्री, कांके में अधिकतम तापमान 31.6 और न्यूनतम 14.1 डिग्री था।

End of Feed